Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नौतनवा में गैस किल्लत को लेकर भाजपा का धरना, जुलूस निकाल कर तहसील में किया प्रदर्शन

नौतनवा में गैस किल्लत को लेकर भाजपा का धरना, जुलूस निकाल कर तहसील में किया प्रदर्शन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्टेशन चौराहा के पास स्थित उनके कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए।

पढ़ें :- जेल से बाहर आने को तैयार बाहुबली विधायक अनंत सिंह, तैयार की जा रही तीन करोड़ की कार, हाईकोर्ट ने दी जमानत

इसके बाद सभी लोग नौतनवा तहसील पहुंचे और एक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आम नागरिकों को हो रही गैस किल्लत पर गुस्सा जाहिर करते हुए “गैस की कालाबाजारी बंद करो”, “लोगों को परेशान करना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

धरने को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मामला है और अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग इस धरने के साथ रहेगा।

मौके पर भाजपा नेता सुधांशु वर्मा, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, किशन मद्धेशिया, हरिनारायण लोध, सागर विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- Panchak 2026 : आज शुरू होगा पंचक, जानें पांच दिनों तक कौन से काम नहीं करने चाहिए
Advertisement