Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने ज रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, जबकि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। हरियाणा में भाजपा में सरकार बनती देख कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में बीजेपी हरियाणा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। Nation First भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन!
हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में @BJP4Haryana को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!
'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की लोक-कल्याणकारी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2024
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, हरियाणा चुनाव में भाजपा ने लोगों के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल की है। हम प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार प्रकट करते हैं। हरियाणा में जन-जन का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जीता है…विपक्ष पूरी तरह से विफल हुआ है…जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के अथक प्रयास… pic.twitter.com/B8LRSYggYd— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 8, 2024
पढ़ें :- अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया मूवी का किया प्रोडक्शंस
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के अथक प्रयास तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संकल्प को समर्पित है। इन ऐतिहासिक चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री जी, हरियाणा भाजपा के कार्यकताओं और देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।