Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की जेपी नड्डा और अमित शाह ने की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की जेपी नड्डा और अमित शाह ने की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (BJP New National Working president Nitin Nabin) की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President Jagat Prakash Nadda) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की।

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?

इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP President Virendraa Sachdeva) ने दिल्ली पहुंचने पर नितिन नबीन (Nitin Nabin) का स्वागत किया।

Advertisement