लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अब भाजपा की राजनीति और भाजपाई अराजकता से जनता त्रस्त हो चुकी है। आज भाजपा की गाड़ी अपने आख़िरी स्टेशन पर पहुँच चुकी है, इससे आगे की यात्रा उसके लिए संभव नहीं है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपाई आज कह रहे हैं, ‘ट्रेन का डिब्बा उनका है’ गैर भाजपाई उसमें नहीं आ सकते…कल को ये भाजपाई यही दावा करते हुए, आम आदमी को सड़क पर चलने से रोकेंगे।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
दरअसल रेलगाड़ी की अवधारणा का भाजपा के विचार से गहरा विरोधाभास है क्योंकि रेलगाड़ी सबको जोड़कर आगे बढ़ने का सकारात्मक प्रगतिशील विचार है; जबकि भाजपा की राजनीति कुछ खास लोगों के लिए बनी डिब्बेनुमा बंद सोच के अंदर-बाहर किसी और को आने नहीं देना चाहती। ‘कुछ का सााथ, कुछ का विकास’ ही उनके झूठे नारों का सच्चा सच है।
इसके साथ ही लिखा कि, अब भाजपा की राजनीति और भाजपाई अराजकता से जनता त्रस्त हो चुकी है। आज भाजपा की गाड़ी अपने आख़िरी स्टेशन पर पहुंच चुकी है, इससे आगे की यात्रा उसके लिए संभव नहीं है। अच्छा हो कि अपनी यात्रा को ख़त्म करने से पहले भाजपा सरकार भी देश से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हुए कहे: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हमारे राज में हुई असुविधा के लिए खेद है। साथ ही लिखा कि, माफ़ी की ऐतिहासिक पंरपरा को बरकरार रखते हुए….
बता दें कि, इस दौरान अखिलेश यादव ने आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों को मिली जमानत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने एक न्यूज की वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि, दो आरोपियों को जमानत मिल गई। घर पहुंचे दोनों आरोपियों की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद तीन आरोपी कुणाल पांडे, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, अब इसको लेकर