Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद बीएनपी नेता तारीक रहमान के शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। संसद परिसर से सामने आए दृश्यों में शपथ समारोह की तैयारियां होती दिखी हैं। बीएनपी ने चुनाव में जीत का दावा किया है और माना जा रहा है कि नई सरकार अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जो अगस्त 2024 में आवामी लीग सरकार के हटने के बाद सत्ता में आया था।
पढ़ें :- PM मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात, भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते सुधारने की बड़ी पहल
13वें राष्ट्रीय चुनाव के रुझानों में बीएनपी को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने को कहा है। चेयरमैन तारिक रहमान ने निर्देश दिया है कि जश्न या विजय रैली के बजाय जुमे की नमाज के बाद देशभर में दुआ की जाए। पार्टी की ओर से साफ कहा गया है कि कहीं भी सार्वजनिक उत्सव या रैली न निकाली जाए और शांति बनाए रखी जाए।
बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती दिख रही है। मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया है और कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 300 सदस्यीय संसद में पार्टी 151 से ज्यादा सीट हासिल कर चुकी है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त मानी जाती है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और कुछ सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। बीएनपी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है। 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त की भी खबर है। चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में आवामी लीग सरकार के हटने के बाद सत्ता संभाली थी।