Boeing Cargo Plane Fire : आसमान में उड़ते प्यूर्टो रिको जा रहे एक बोइंग मालवाहक विमान को उस समय अचानक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी जब हवाई जहाज में आग लग गई। खबरों के बोइंग 747 प्यूर्टो रिको में लुइस मुनोज मारिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। चालक दल ने इंजन में खराबी की सूचना दी। एटलस एयर फ्लाइट 95 मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौट आई। विमान को गुरुवार रात मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैए जिसमें विमान आसमान में आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। विमान के बाएं पंख से आग निकलती दिख रही है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
बता दें, बोइंग 747.8 विमान 4 जनरल इलेक्ट्रिक के इंजनों द्वारा संचालित है। हाल ही में बोइंग के कई विमानों में छोटी.बड़ी कमियां मिली हैंए जिससे कंपनी सवालों के घेरे में है।