Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bolivia military base explosion :  बोलीविया के मिलिट्री बेस में धमाका, 10 लोगों की मौत

Bolivia military base explosion :  बोलीविया के मिलिट्री बेस में धमाका, 10 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bolivia military base explosion :  दक्षिण अमेरिका देश बोलीविया के मिलिट्री बेस में जोरदार धमाके की खबर है। धमाका इतना जोरदार इसमें 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। धमाका स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे (1830 GMT) उस इलाके में हुआ, जहां विस्फोटक सामान रखा जाता था। पुलिस ने बताया कि धमाके में दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा, ज्यादातर नुकसान खिड़कियों के शीशे टूटने से हुआ।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

धमाके में 10-15 लोगों की मौत की आशंका- हेल्थ डायरेक्टर
वियाचा की हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने लोकल टेलीविजन को बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों की मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घायलों में से 14 लोगों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है, जिनमें थर्ड-डिग्री बर्न (गंभीर रूप से जलने) से पीड़ित एक लड़की भी शामिल है।

नुकसान का जायजा लेने और घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिस को तैनात किया गया है। नेब्रास्का ने बताया कि फायरफाइटर्स ने चेतावनी दी है कि घटनास्थल पर फायर का स्रोत अभी भी मौजूद है, जिससे एक और धमाके का खतरा है, और उन्होंने लोगों से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है।

Advertisement