Bollywood Updates: ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद में प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था। शुरुआत में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता चले गए। कुछ दिनों बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है।
पढ़ें :- ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई
इस घटना के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि शूटिंग स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े नियमों का पालन हुआ था या नहीं, और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।
Date: 08 July 2026
PRESS STATEMENT
AICWA Demands High-Level Investigation into the Sudden Illness of Actor Rajesh Sharma During the Shooting of Prabhas’ Upcoming Film Fauji at Ramoji Film City, Hyderabad
पढ़ें :- टीवी एंकर मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) expresses deep concern… pic.twitter.com/osBW9ro8PM
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) July 8, 2026
राजेश शर्मा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘माचिस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘परिणीता’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्मों के अलावा हाल ही में वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में भी अभिनय किया है।