Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बॉलीवुड राइटर ने शेयर किया नन्हें बच्चे का हल चलाता हुआ VIDEO, कहा- किसानो को कैसे थका पाओगे…

बॉलीवुड राइटर ने शेयर किया नन्हें बच्चे का हल चलाता हुआ VIDEO, कहा- किसानो को कैसे थका पाओगे…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली:  किसान आंदोलन को लेकर किसान अभी भी दिल्ली के तीनों बॉर्डर सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं, किसानों ने हाल ही में पूरे देश में चक्का जाम किया था। जिसमें देश के कई राज्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दरअसल, इसी बीच मशहूर लेखक और स्क्रीनप्ले राइटर रामकुमार सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

आपको बता दें, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा खेतों में बैल जोतता नजर रहा है। हालांकि, वीडियो इसलिए भी हैरान कर देने वाला है क्योंकि इसमें जो बालक दिखाई दे रहे है, वह बेहद ही कम उम्र का लग रहा है।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

इस वीडियो को शेयर करते हुए रामकुमार सिंह ने लिखा, “बड़े किसान तो आंदोलन में हैं छोटे किसान ने खेत संभाल रखा है। किसान का बच्चा यहां से शुरू करता है कैसे थका पाओगे रे।” रामकुमार सिंह द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो बाकई हैरान कर देने वाला है। इस ट्वीट के जरिए रामकुमार सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

Advertisement