मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। रविवार को वह अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से अपने घर पर शादी (Marriage) करेंगे। आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी की यहां जानें सभी अपडेट। पहले उनकी शादी 1986 में रीना दत्ता (Reena Dutta) से हुई थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर खान ने दूसरी बार किरण राव (Kiran Rao) से 2005 में शादी की थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
शादी से पहले बारिश
आमिर खान (Aamir Khan) की शादी से पहले मुंबई में बारिश हो रही है। घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। बारिश के बीच घर पर शादी की तैयारियां हो रही हैं। कई मेहमान आ रहे हैं।
आमिर के घर पहुंचा अंबानी परिवार
आमिर खान (Aamir Khan) की शादी से पहले अंबानी परिवार उनके घर पर पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां खड़ी हैं।
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
आमिर खान का नहीं होगा रिसेप्शन
आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) आज यानी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। यह शादी मुंबई में आमिर खान (Aamir Khan) के घर पर एक निजी समारोह में होगी। दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे। शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर खान (Aamir Khan) ने पहले दो शादियां की हैं। अब वह तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।