Bottle gourd soup: लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लिवर के लिए लौकी (bottle gourd) की सब्जी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ये जहां लिवर के काम काज को तेज करता है वहीं ये लिवर डिटॉक्स करने में भी हेल्प करता है। इसके अलावा जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है उनके लिए भी लौकी (bottle gourd) की सब्जी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है।
पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे
ये फैट को कम करने और लिवर के काम काज को बेहतर बनाने में हेल्प करता है।लौकी आमतौर पर बहुत कम ही लोगो को पसंद होती है। आप लौकी का सूप ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लौकी का सूप बनाने का तरीका लेकर आये है। शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा भी इसका सेवन करने से शरीर को तमाम फायदे होते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
लौकी का सूप बनाने के लिए ये है जरुरी सामान
1 लौकी
देसी घी – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टीस्पून
काली मिर्च – 1 चुटकी
अदरक – 1 टुकड़ा
हरी धनिया पत्ती,
लाल मिर्च – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
लौकी का सूप बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Monsoon vegetables : इन सब्जियों को मॉनसून में खाने से बचना चाहिए , होता है ये असर
लौकी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले के लौकी लें और धोकर अच्छी तरह छील दें। छिलने के बाद लौकी के बारीक टुकड़े कर लें। अब गैस ऑन कर उस पर एक कड़ाही रखें और फिर उसमें 1 चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें जीरा से तड़का दें और उसके बाद लौकी को डालें। लौकी को अच्छी तरह से पकने दें। कुछ समय बड़ा करछी की मदद से लौकी को कड़ाही में कद्दूकस कर लें।
जब लौकी पक जाए तो उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद आप आप लौकी के पल्प को वापस कड़ाही में डालें और उसमे पानी मिलाएं।अब इसके बाद सूप में स्वादानुसार नमक डालें और फिर इसके बाद सूप में कद्दूकस किया हुआ अदरक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।धीमी आंच पर सूप को 15 से 20 मिनट तक पकाएं। आपका लौकी का सूप बनकर तैयार है। इस पर हरी धनिया पत्ती और काली मिर्च पाउडर गार्निश कर सर्व करें।