Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast Recipe: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें बच्चों का फेवरेट कॉर्न फ्लोर स्ट्रॉबेरी पैनकेक

Breakfast Recipe: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें बच्चों का फेवरेट कॉर्न फ्लोर स्ट्रॉबेरी पैनकेक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ब्रेकफास्ट शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है। कई लोग व्यस्ता के चक्कर में अक्सर अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते है। ये आदत शरीर के लिए सही नहीं है। हेल्दी ब्रेकफास्ट से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है। आज हम आपके लिए बहुत कम समय में बनकर तैयार होने वाले टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी लाएं है। कॉर्न फ्लोरे पैनकेक बच्चों को खूब पसंद आयेगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कॉर्न फ्लोर पैनकेक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

कॉर्न फ्लोर 1 कप
ओट्स पाउडर 1 कप
स्ट्रॉबेरीज 1 बाउल
बटर 2 चम्मच
कोकोनट शुगर 2 चम्मच
पानी आवश्यकतानुसार

 कॉर्न फ्लोर स्ट्रॉबेरी पैनकेक बनाने का तरीका

कॉर्न फ्लोर स्ट्रॉबेरी पैनकेक के लिए सबसे पहले 2 से 3 केले मैश करके बाउल में रख लें। अब केले में कॉर्न फ्लोर काकोनट शुगर और ओट्स पाउडर एड कर दें।अब इसमें बेकिंग सोडा डालकर हिलाएं। इसके बाद मेल्टिड बटर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से हिलाएं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एक पैन में कटी हुई स्ट्रॉबेरीज डालें और उसमें कोकोनट शुगर को एड कर दें। 2 से 3 मिनट तक हिलाने के बाद उसे अलग बाउल में निकालकर रखें। पैन को ग्रीस कर लें और तैयार मिश्रण को पैन में डालकर पकने दें। जब वो फूलने जगे, तो उसे पलट दें। तैयार पैनकेक पर सेमीकुक्ड स्ट्रॉबेरीज डालकर हिलाएं और सर्व कर दें।

Advertisement