Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Breaking-पाकिस्तान के बलूचिस्तान धमाके में 4 की मौत, बाइक में लगा था IED

Breaking-पाकिस्तान के बलूचिस्तान धमाके में 4 की मौत, बाइक में लगा था IED

By संतोष सिंह 
Updated Date

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) में रविवार को फिर धमाका हुआ है। 10 लोगों के घायल होने की खबर है।  खुजदार जिले में हुए इस ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, धमाका भरखान शहर के रखनी मार्केट में हुआ है। एक बाइक में IED लगा हुआ था जिसमें धमाका हुआ।

पढ़ें :- Pakistan: पाक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसका समर्थन करने को तैयार : आईएमएफ

घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ के मुताबिक, धमाका भरखान शहर के रखनी मार्केट में हुआ है। इस बाजार में काफी भीड़ रहती है और यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं। यहां बेतरतीब ट्रैफिक के बीच एक बाइक खड़ी थी। इसमें ही इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED लगाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। धमाके के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तबाही और लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा जा सकता है।

बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

बरखान के डिप्टी कमिशनर अब्दुल्ला खोसो ने बताया मार्केट में अमूमन लोग कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जहां से लोगों के गुजरने का मुख्य रास्ता है, उसी रास्ते में एक बाइक खड़ी की गई थी। इसमें IED प्लांट किया गया था। इसमें ही धमाका हुआ। वहीं, बरखान स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सज्जाद अफजल ने कहा- घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

बलूचिस्तान के CM अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने इसे आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकी अपने मकसद का कामयाब करने के लिए ऐसे हमले कर रहे हैं। वो इंसानियत के दुश्मन हैं। हालांकि, इस घटना की अब तक किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सीधा और पहला शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP पर है।

PM शाहबाज ने मांगी जांच रिपोर्ट

भरखान बलूचिस्तान प्रांत का शहर है। यहां के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, प्र​​​​​​धानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जांच रिपोर्ट मांगी है।

Advertisement