Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Breaking: बंगाल में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

Breaking: बंगाल में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी (Shrabanti Chatarji)ने भाजपा छोड़ दी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी। वे राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार पार्थ चटर्जी खिलाफ मैदान में उतरी थीं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल के लिए काम करने में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गंभीर नहीं होने का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

जोरदार प्रचार के बाद भी राज्य में ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने में उसकी विफलता के बाद से ही चटर्जी भाजपा से दूरी बनाकर रह रही थीं। भाजपा की पश्चिम बंगाल(west Bengol) इकाई ने अभिनेत्री के पार्टी छोड़ने के निर्णय को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए दावा किया कि इससे पार्टी पर बमुश्किल कोई फर्क पड़ेगा। भाजपा प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे चुनाव के बाद पार्टी के साथ थीं भी या नहीं? इसका पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banarji) और तृणमूल कांग्रेस की करीबी रहीं चटर्जी इस साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गई थीं। वे पार्थ चटर्जी से 50,000 से ज्यादा मतों से हारी थीं।

Advertisement