Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Breaking news: विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या

Breaking news: विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

murder of Mukesh Sahni’s father Jitan Sahni: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (former minister Mukesh Sahni) के पिता की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी है। उनकी हत्या सुपौल बाजार इलाके में उनके घर पर की गई है।

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी (Jitan Sahni) पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।

वहीं, दरभंगा के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जीतन सहनी की घर में हत्या की गई है। बिरौल स्थित उनके घर को लोगों ने घेर रखा है। बताया गया कि उनके घर पर सारा सामान भी बिखरा हुआ पाया गया।

पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं मामले की जांच के लिए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी और स्टेशन हाउस ऑफिसर की सदस्यता वाली एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत
Advertisement