लखनऊ। योगी सरकार ने बलरामपुर के डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी केशव कुमार को शुक्रवार को हटा दिया है। फिलहाल दोनों अधिकारियों को प्रतीक्षारत रखा गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम पवन कुमार को बलरामपुर का नया डीएम, जबकि फतेहगढ़ के एसपी विकास कुमार को नया एसपी बनाया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बता दें कि बलरामपुर में दलित की भूमि पर थानेदार द्वारा कब्जा किए जाने के मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के बीच तनातनी चली आ रही थी। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा इस प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने के आदेश के बाद डीएम और एसपी को हटाया गया है।
वहीं दूसरी ओर बदायूं के एसपी आलोक प्रियदर्शी को फतेहगढ़ का पुलिस कप्तान बनाया गया है। एटीएस में तैनात बृजेश सिह को बदायूं का एसपी बनाया गया है।