Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

Breaking- गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नोएडा। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसटीएफ (STF) ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  को गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन और साथियों के गिरफ्तार होने की बात सामने आ रही है। अभी एसटीएफ (STF) की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी  नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Mpox in India : भारत में एमपॉक्स के क्लैड 1 बी स्ट्रेन का पहला मामला, यूएई से लौटे युवक में मिले लक्षण

नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही फरार चल रहे श्रीकांत पर शिकंजा कसता दिख रहा है। श्रीकांत के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को बड़ा ऐक्शन लिया है। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में उसके अवैध कब्जे पर सोमवार सुबह बुलडोजर चला।

नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचा और उसके घर के आगे के हिस्से और बेसमेंट की ओर किए गए अतिक्रमण को ज़मींदोज़ कर दिया। त्यागी के घर के सामने नियमों को ताक पर रखकर लगाए गए पेड़ भी उखाड़ दिए गए। श्रीकांत त्यागी ने गाजियाबाद के मोदीनगर के मोहन पार्क एरिया में मोदीनगर इंडस्ट्रीज के आवासों पर जबरन कब्जा कर लिया था। मोदी इंडस्ट्रीज के ये आवास केवल अपने कर्मचारियों को ही अलॉट हो सकते हैं। वहां मौजूद बच्चों ने बताया कि श्रीकांत त्यागी उनके साथ भी बुरा सलूक किया करता था।

ऋषिकेश मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत हर जरूरी सावधानी बरात रहा है। श्रीकांत त्यागी ने रविवार रात के बाद से न तो कोई कॉल की है न ही अपना मोबाइल ऑन किया है। इतना ही नहीं त्यागी ने Online transaction,atm का use भी बंद कर रखा है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को रडार पर ले रही है। उत्तराखंड में ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन दिखी थी।

पढ़ें :- भाजपा सरकार ने गौहत्या व गौमांस के निर्यात पर पाबंदी न लगाकर हिंदुओं के साथ किया धोखा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Advertisement