Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video-शादी के मंडप में दुल्हन-दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दंग रह गए लोग

Viral Video-शादी के मंडप में दुल्हन-दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दंग रह गए लोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

Viral Video: अभी तक शादी में दुल्हनों की एंट्री सबसे खास हुआ करती थी। जिसमें शान-ओ-शौकत, नाच गाने और सजावट का खास ख्याल रखा जाता था। दुल्हन भी खूबसूरत लहंगे में सज धजकर नजाकत से अपने कदम बढ़ाती थी। लेकिन अब वक्त बदल गया है।

पढ़ें :- Cannes 2024: फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने खुद 1 महीने में स्ट्रेच किया गाउन, जाने यूपी से कान्स तक का कैसा रहा सफ़र

दुल्हनें अपनी शादी में खुद को खास बनाने के लिए अब नजाकत का इस्तेमाल नहीं करती। बल्कि बेहद बोल्ड और बिंदास अंदाज में अपना मनपसंद काम करना पसंद करती है। जैसे कभी कोई दूल्हन ऑटो,मोटर साइकिल सहित अन्य अंदाज में मंडप में प्रवेश करती है। ठीक वैसे ही जैसे ये दुल्हन दूल्हे के साथ कुछ ऐसा करने लगे कि लोग दंग रह गए।

इंस्टाग्राम weddingsutra पर शेयर एक वीडियो में शादी में नाचते नाचते दुल्हन ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वाले दंग रह गए। असल में वह दुल्हन फिटनेस फ्रीक निकली, जिसने दूल्हे के साथ मिलकर एकाएक पुलअप्स करना शुरू कर दिया। दुल्हन के फिटनेस पसंद अंदाज की लोगों ने जमकर तारीफ की।

शादी में दिखा दुल्हन का फिटनेस फ्रीक अंदाज

वायरल वीडियो में हल्के गुलाबी लहंगे में दुल्हन जमकर नाचती दिखाई दे रही है। वो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश भी लग रही है, लेकिन नाच गाने और धूम धड़ाके के बीच अचानक दुल्हन ने कुछ ऐसा किया की लोग सोच भी नहीं सकते थे। वो दुल्हन फिटनेस फ्रीक निकली और नाचते नाचते रॉड पकड़कर पुल अप्स करने लगी। जिसका चैलेंज उसने दूल्हे को भी दिया और दूल्हा भी दुल्हन से पीछे नहीं रहा। उसने भी दुल्हन के पुल अप्स के बदले पुलअप्स उसे करारा जवाब दिया। जिमहोलिक दुल्हन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

शादी में पुल अप्स करते दिखे दूल्हा-दुल्हन

पढ़ें :- Nawazuddin Siddiqui Birthday Special: कभी 2 या 3 रु के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी शादियों में करते थे डांस, ऐसे बदली किस्मत

फिटनेस पसंद दुल्हन का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। दुल्हन ने हमेशा से चले आ रहे हैं शादी में नाच-गाने को भी बरकरार रखा, लेकिन फिटनेस को लेकर अपने सतर्कता को भी नहीं छोड़ा। ऐसा कर उसने ये जता दिया कि किसी भी दुल्हन का शादी के बाद की जिम्मेदारियां उठाने के लिए फिट रहना जरूरी है। लिहाजा वर्कआउट से कभी भी छुट्टी नहीं। वीडियो में दुल्हन के अंदाज ने लोगों को हैरान भी किया और प्रभावित भी। वीडिओ को 1.14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement