Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा एलान, बोले- 2029 में जरूर लड़ूगा चुनाव, मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है जनता

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा एलान, बोले- 2029 में जरूर लड़ूगा चुनाव, मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है जनता

By संतोष सिंह 
Updated Date

कैसरगंज: यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brijbhushan Sharan Singh) ने 2029 चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, 2029 का चुनाव लड़ूंगा। मुझे परिस्थिति जन्य रिटायर कर दिया गया है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री जी गए हैं जापान, वहां से राजभवन को किया है टेलीफून, आते ही तीनों लाडलों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ? सपा का तंज

उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती थी, मैंने भी उस निर्णय को स्वीकार किया है। हालांकि पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया। आज भी देवी पाटन मंडल (Devipatan Mandal) की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, मैंने 2029 का चुनाव लड़ने का तय किया है। इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

पढ़ें :- VIDEO: नाराजगी के बाद हस्ते हुए सदन में लौटे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा विधायक ने सुनाई शायरी, माहौल हुआ खुशनुमा

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) छह बार सांसद रहे हैं। वह गोंडा, बलरामपुर व कैसरगंज संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक बेटा करन भूषण सिंह सांसद (Karan Bhushan Singh, MP) व दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक (Prateek Bhushan Singh, MLA) है। पत्नी केतकी सिंह (Ketki Singh) भी सांसद रह चुकी हैं।

Advertisement