1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री जी गए हैं जापान, वहां से राजभवन को किया है टेलीफून, आते ही तीनों लाडलों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ? सपा का तंज

मुख्यमंत्री जी गए हैं जापान, वहां से राजभवन को किया है टेलीफून, आते ही तीनों लाडलों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ? सपा का तंज

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) भले ही 2027 में होना है, लेकिन इसको लेकर सूबे में सियासत का रंग चढ़ने लगा है। सत्ताधारी व विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भाजपा (BJP) पर तंज कसा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) भले ही 2027 में होना है, लेकिन इसको लेकर सूबे में सियासत का रंग चढ़ने लगा है। सत्ताधारी व विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भाजपा (BJP) पर तंज कसा है। सपा (SP) छोड़कर भाजपा (BJP)  में शामिल हुए तीन विधायकों के मंत्री बनाए जाने के अंदेशे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की गई।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में दहाड़े, कहा- अमित शाह बंद कमरे में बहुत दिनों तक छिप नहीं सकते, जनता उन्हें खींचकर लाएगी बाहर

इस पोस्ट में सपा ने फिल्मी गाने की तर्ज पर तंज कसा। लिखा कि ‘मुख्यमंत्री गए हैं जापान, वहां से किया है टेलीफून? बना दो तीनों लाडलों को मंत्री, आते ही दिलाएंगे शपथ? आगे नाम के साथ उनके विभाग तक लिख दिया है। मनोज पांडे को-लोकनिर्माण विभाग, अभय सिंह को-गृह विभाग और राकेश सिंह को-खाद्य आपूर्ति एवं सुरक्षा विभाग देकर रोकने के लिए लिखा।

पोस्ट में आगे लिखा गया कि सपा में वापसी की खबरों के बाद सूत्रों का कहना है कि इन तीनों को मंत्री पद का लालच देकर भाजपा ने रोका है। दो साल भटकने के बाद भाजपा से इनकी नाराजगी की खबरों के बीच इन तीनों के साथ-साथ अन्यों को भी मंत्री पद से नवाजे जाने की खबरे हैं। बस मंत्रालय के विभागों पर चर्चा चल रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से आई इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पढ़ें :- BJP और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के हैं दोषी: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...