Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Budget 2022 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का बजट किया पेश , बोलीं- इसमें है 25 साल की बुनियाद

Budget 2022 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का बजट किया पेश , बोलीं- इसमें है 25 साल की बुनियाद

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala  Sitharaman) संसद में मंगलवार को  अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala  Sitharaman)ने कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता
पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा। सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा।आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा

राज्यों सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स को जोड़ें। गंगा कॉरिडोर के आसपास नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. वहीं छोटे उद्योग (MSMEs) को credit guarantee scheme से मदद दी जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को PPP मोड्स पर लाया जाएगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement