Budget 2026-27: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है।
पढ़ें :- Budget 2026 : सीएम योगी बोले- हर वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान , बजट में नए व विकसित भारत की साफ दिखती है संकल्पना
पीएम मोदी ने कहा, आज भारत जिस reform express पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो path breaking reforms किए गए हैं, वो aspiration से भरे हुए भारत के साहसिक, talented युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक fastest growing economy बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।
उन्होंने आगे कहा, दुनिया के एक trusted democratic partner और trusted quality supplier के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़ी-बड़ी trade deals भारत ने की हैं, Mother of all deals का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं। इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी sunrise sectors को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।
इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि, किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी, उसके नागरिक होते हैं। बीते वर्षों में हमारी सरकार ने देश के नागरिकों के सामर्थ्य को बढ़ाने पर अभूतपूर्व निवेश किया है। हमारा प्रयास skill, scale और sustainability को निरंतर बल देने का रहा है।
पीएम ने आगे कहा, मुझे बहुत ख़ुशी है कि इस बजट में टूरिज्म और विशेषकर पूर्वोत्तर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों को ताकतवर बनाकर, संतुलित विकास की नींव भी इस बजट में मजबूत की गई है। हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं और ये बड़ा सफल अभियान रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs का आधुनिक इकोसिस्टम बने, बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है। कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें। भारत की कृषि, डेयरी सेक्टर और फिशरीज को हमारी सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस बजट में भी नारियल, कोको, काजू और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं।
पढ़ें :- इनके नाम तो बड़े-बड़े हैं, किन्तु जमीनी स्तर पर इनके दर्शन छोटे...बजट 2026-27 पर बोलीं मायावती