Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश । यूपी का  विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी।  पहली बार बजट सत्र में विधान सभा की कार्यवाही नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित होगी। यह आसार लगाया जा रहा है की विपक्ष भी सदन में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रहा है। इस दौरान विपक्ष सदन में हंगामा कर सकते हैं। साल 2022 का यह अठारहवीं विधान सभा का भी पहला सत्र । इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित कराएगी।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे विधान सभा मंडल में बैठक शुरू होगा। इस बैठक में विधान परिषद और विधान सभा सदस्यों की संंयुक्त बैठक होगी।

इस सभा का अभिभाषण  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुरू किया जायेगा। वह राज्य सरकार के कामकाज का विवरण देंगी। 26 मई को सरकार दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा।

विधानमंडल के पिछले सत्र में चार अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों  को लाया गया था। जिसको इस बजट सत्र में पारित कराएगी। इनमें भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2022, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2022, उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) अध्यादेश, 2022 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2022 शामिल हैं।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
Advertisement