Budh Gochar 2024 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर करने से सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। ग्रह मंडल के राजकुमार और बुद्धि ,तर्क के कारक ग्रह बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले है। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन 04 सितंबर सुबह 11:50 पर होगा और वह 23 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध गोचर का समय अच्छा रहने वाला है और पारिवारिक जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी।कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के योग है। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
इस दौरान कर्क राशि के जातकों के धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल करेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और जीवन में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगा। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक निर्णय लेने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इसका प्रभाव निजी जीवन पर भी पड़ेगा।