Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budhaditya Rajyog 2024 : बुधादित्य राजयोग का निर्माण इस तारीख को हो रहा है , इन राशियों को मिलेगा लाभ

Budhaditya Rajyog 2024 : बुधादित्य राजयोग का निर्माण इस तारीख को हो रहा है , इन राशियों को मिलेगा लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budhaditya Rajyog 2024 : वैदिक ज्योतिष में योग और राजयोग के विषय में विस्तार से बताया गया है। ग्रहों की युति से भी कई प्रकार की योग का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग को प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। आइए जानते हैं

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग फलदायक रहने वाला है। इस अवधि में धन लाभ हो सकता है।  कार्य  क्षेत्र में में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। अविवाहित जातकों के लिए भी विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बहुत ही श्रेष्ठ फल देने वाला है। इस दौरान खर्चों में कटौती होगी और भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान गाड़ी या भूमि इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। इस अवधि में पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनसे संबंध मजबूत होंगे।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement