1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

UP Panchayat Elections : उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (Backward Classes Commission)  बनाया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Panchayat Elections : उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (Backward Classes Commission)  बनाया जाएगा। जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध' कार्यक्रम को 26 कड़ी शर्तों के प्रशासन ने दी हरी झंडी, किया उल्लंघन पर स्वतः रद्द हो जाएगी अनुमति

दरअसल, हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग (Backward Classes Commission) के अधिकारों को चुनौती दी गई थी। सरकार ने अब स्पष्ट किया है कि इसी समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों का आरक्षण तय होगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के उन निर्देशों के पालन में उठाया गया है, जिनमें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समर्पित आयोग का होना अनिवार्य बताया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर तय होगा आरक्षण

यूपी सरकार (UP Government) ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर ये साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव से पहले राज्य में समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने यह भी तय कर दिया है कि पंचायत चुनाव के विभिन्न स्तरों के प्रत्याशी अधिकतम कितनी राशि चुनाव में खर्च कर सकते हैं।

पढ़ें :- ममता बनर्जी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...