Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budhwar Ganpati Pooja : बुधवार को करे गणपति महाराज की पूजा , होगी मनोकामनाओं की पूर्ति

Budhwar Ganpati Pooja : बुधवार को करे गणपति महाराज की पूजा , होगी मनोकामनाओं की पूर्ति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budhwar Ganpati Pooja : धार्मिक कार्योंं में  प्रथम पूज्य गणपति महाराज जीवन में बुद्धि और तर्क देवता है। इन्हें सिद्धि विनायक भी कहा जाता है। बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है। इन्हें ग्रह मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। पौराणिक  मान्यताओं के अनुसार, किसी भी कार्य को करते समय गणेश भगवान से प्रार्थना करने कार्य शीघ्र ही सफल हो जाता है। गणेश भगवान की पूजा में दूब चढ़ाया जाता है। इन्हें हरी दूब बहुत प्रिय है।मोदक भी गणपति महाराज को बहुत प्रिय है। हरा रंग भगवान को बहुत प्रिय है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

इन वस्तुओं से करें भगवान गणेश की पूजा
गणेश जी को पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं। गणेश जी को सूखा सिंदूर का तिलक लगाएं।गणेश जी की आरती करें।

इन मंत्रों से करते हैं गणेश भगवान की पूजा

1.ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात.
2. ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश.
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश..
3. ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा.
4. दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’
5. एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्.

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Advertisement