Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बुमराह मौसम की वजह से हुए बीमार, अभिषेक को तेज बुखार, कप्तान सूर्या ने बताया दिल्ली में टीम से जुड़ेगा यह खिलाड़ी

बुमराह मौसम की वजह से हुए बीमार, अभिषेक को तेज बुखार, कप्तान सूर्या ने बताया दिल्ली में टीम से जुड़ेगा यह खिलाड़ी

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में भारत ने पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेला और उसे 29 रनों से जीत भी लिया। इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। वहीं पहला मुकाबले के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी तेज बुखार था। यह बात अमेरिका के खिलाफ मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही। इसी बीच चोट के कारण बाहर चल रहे वाशिंगटन सुंदर टीम में इंट्री लेने जा रहे है। वह दिल्ली में भरतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां भारत 12 फरवरी को अपना दुसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। नामीबिया के खिलाफ सुंदर मैदान पर उत्तर सकते है।

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मुकाबले में शनिवार को भारत ने अमेरिका की टीम को 29 रनों से हरा कर विश्व कप की शुरुआत की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़ा था, जिसकी मदद से भारत ने 161 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी अमेरिकी टीम 132 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से जीत लिया। अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे, जिसकी वजह उनकी तबियत खराब होना था। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वाशिंगटन सुंदर की चोट पर भी बड़ा अपडेट दिया है।

बता दे कि वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान चोट लग गइ थी। इस वजह से वह टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह पर एकदिवसी मुकाबले में आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया था। चोट लगने के बाद भी विश्व कप की टीम में वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली थी। हांलाकि उन्होने पहले मुकाबला ​नहीं खेला था। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर अब पूरी तरह फिट हैं। सुंदर भारतीय टीम के साथ दिल्ली से जुड़ेंगे। दिल्ली में 12 फरवरी को भारत को अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है। कप्तान ने बताया कि मौसम की वजह से जसप्रीत बुमराह की तबियत खराब हो गई थी। इस वजह से वह पहला मुकाबला नहीं खेले है। हांलाकि वह अब ठीक है। वहीं अभिषेक शर्मा को तेज बुखार था, लेकिन अब सबकी तबियत ठीक है।

Advertisement