Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bypoll Results 2023: छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए, जानिए किस सीट पर कौन जीता?

Bypoll Results 2023: छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए, जानिए किस सीट पर कौन जीता?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bypoll Results 2023: लोकसभा चुनाव से पहले देश के छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार था। दरअसल, इस चुनाव को एनडीए और इंडिया गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा था। इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली है, जबकि भाजपा को झटका लगा है। सात ​सीटों में चार पर इंडिया गठबंधन ने तो तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

बता दें कि, जिन सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उसमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सानगर और पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी शामिल थी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चाओं में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट रही।

इस सीट को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की है, जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक-एक सीट मिली है।

जानिए कौन पार्टी कहां से हासिल की जीत
. उत्तर प्रदेश के घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की।
. उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की।
. झारखंड की डुमरी सीट पर जेएमएम की उम्मीदवार बेबी देवी ने जीत हासिल की।
. त्रिपुरा में भाजपा ने जीत हासिल की। बॉक्सानगर से तफ्फजल हुसैन और धनपुर सीट से बिंदू देबनाथ ने जीत हासिल की।
. केरल के पुथुपल्ली में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के चांडी ओमन ने जीत हासिल की।
. पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने जीत हासिल की।

 

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं
Advertisement