Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा में जा कर बन गये है बैकबेंचर, कांग्रेस में होते तो सिंधिया बन सकते थे सीएम – राहुल

भाजपा में जा कर बन गये है बैकबेंचर, कांग्रेस में होते तो सिंधिया बन सकते थे सीएम – राहुल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल मार्च महीने कांग्रेस में कई सालों तक रहने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था। सिंधिया कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही। मध्यप्रदेश के चुनाव के बाद सरकार बनने पर उनको इस बात की उम्मीद थी की वो राज्य के मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

लेकिन कांग्रेस पार्टी ने युवा चेहरे के ऊपर अनुभव को तरजीह देते हुए कमलनाथ को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। इस बात से नाराज हो कर सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इस बात को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने उनके ऊपर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया भाजपा में जा कर बैकबेंचर बन गये है। अगर वो कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे।

यूथ कांग्रेस में पार्टी संगठन पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, वह अगर कांग्रेस के साथ रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन बीजेपी में बैकबेंचर बनकर रह गए। सिंधिया के पास कांग्रेस के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उन्हें कहा था कि एक दिन तुम मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि लिखकर ले लीजिए, वह वहां पर कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

उसके लिए उन्हें यहीं वापस आना होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से नहीं डरने की बात की। इस दौरान पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग को संबोधित किया।

 

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी
Advertisement