झारखंड। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) का कैबिनेट विस्तार 8 फरवरी यानी गुरुवार को होना हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड में चंपाई सोरेन (Champai Soren) के नेतृत्व में बनी सरकार ने नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2:30 का वक्त निर्धारित किया गया है। बताया गया कि झामुमो से बंसत सोरेन, सुदिव्य सोनू, सीता सोरेन और बैद्यनाथ राम का नाम आगे चल रहा है।
पढ़ें :- वैभव ने लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी : सूर्यवंशी के सबसे तेज वनडे शतक फिर दोहरे शतक के आगे UAE पस्त, 7 विकेट से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में
हालांकि, अभी तक मंत्रियों की सूची नहीं दी गई है। ऐसी चर्चा है कि अगर समय पर कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की लिस्ट नहीं दी गई, तो गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे के मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) के यहां पार्टी नेताओं की अहम बैठक चल रही है। झारखंड मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। कांग्रेस कोटे के वर्तमान मंत्रियों का टिकट कट सकता है, उनकी जगह नए और युवा चेहरों का मौका मिल सकता है। झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसके संकेत दिए हैं।