Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News : पत्नी को चुड़ैल बोल मुंह पर थूका, पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Gorakhpur News : पत्नी को चुड़ैल बोल मुंह पर थूका, पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी (UP) के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में पत्नी का चेहरा पसंद न आने पर रेलवे कर्मी ने पत्नी को चुड़ैल कहते हुए मुंह पर थूक दिया। पति तलाक लेने का दबाव बनाया, बोला सुंदर नहीं हो, वह दूसरी शादी करना चाहता है। पत्नी ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

रीमा की शादी 26 अप्रैल 2024 को चौरी चौरा बरही के रहने वाले दीपक यादव से हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में रीमा बताया कि शादी से पहले ससुराल वाले गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में उसे देखने आए थे। पति, ससुर बलराम यादव, सास शकुंतला देवी, जेठ दिलीप और देवर ने मिलकर पसंद किया। इसके बाद सगाई हुई। ससुराल वालों के मांगने पर पिता ने नौ लाख रुपये नकद, जेवर और घरेलू सामान दिए। शादी के दूसरे दिन घर से विदा होकर ससुराल पहुंची। वहां तीन दिन बाद ही पति ने ताना मारना शुरू किया। बोला कि मैं रेलवे में नौकरी करता हूं, मुझे दहेज में कार नहीं दी गई। ऐसा करो तुम मुझसे तलाक ले लो, तुम्हारी शक्ल सूरत भी अच्छी नहीं है। इसके बाद चुड़ैल बोलते हुए चेहरे पर थूक दिया। रीमा का आरोप है कि रेलवे में नौकरी लगने के एक साल बाद भी जानबूझकर दस्तावेज में नामिनी के रूप में उसका नाम नहीं दर्ज कराया। बार-बार तलाक लेने की बात कहते हुए यही कहते रहे कि मुझे दूसरी शादी करनी है।

रीमा ने कहा कि पति की शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने कहा कि मेरा बेटा सही कह रहा है। तुम अपने पिता से कहकर कार दिलवा दो। तभी चैन से यहां रह पाओगी। इसके बाद कार के लिए जेठ और देवर भी दबाव बनाने लगे। 15 मार्च को पति ने कहा कि तुम्हारे पिता ने मुझे ठग लिया है। गंदी शक्ल वाली लड़की से शादी करा दी, इसके बाद भी दहेज में कार नहीं दी। इसके बाद 31 मार्च को पति समेत पूरे ससुराल वाले मुझे पीटकर घर से बाहर निकालने लगे। जब इसकी जानकारी पिता को हुई तब वह ससुराल आकर मायके ले गए। अब ससुराल वाले न संपर्क कर रहे है और न साथ रखना चाहते हैं ।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है
Advertisement