समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (SP National Spokesperson) राजकुमार भाटी (Rajkumar Bhati) के कथित धर्म परिवर्तन की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया गया कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। अब राजकुमार भाटी (Rajkumar Bhati) ने इन दावों को अफवाह बताते हुए सफाई दी है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (SP National Spokesperson) राजकुमार भाटी (Rajkumar Bhati) के कथित धर्म परिवर्तन की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया गया कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। अब राजकुमार भाटी (Rajkumar Bhati) ने इन दावों को अफवाह बताते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह हिंदू धर्म में पैदा हुए थे और आज भी हिंदू हैं। बौद्ध धर्म के प्रति उनके मन में सम्मान है, लेकिन धर्म बदलने का न तो कोई इरादा है और न ही वह इसकी जरूरत समझते हैं।
राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध सभा के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम ‘विशाल धम्म दीक्षा समारोह’ था। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराई गईं। भाटी भी मंच पर मौजूद थे और शपथ लेते दिखाई दिए।
कल 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ था । एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं । मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं । मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं । हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं ।
बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं । बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है । लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है । मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है । हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं ।
कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद । जय भीम । नमो बुद्धाय ।— Rajkumar Bhati (@rajkumarbhatisp) October 21, 2026
इन प्रतिज्ञाओं में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान न मानने और उनकी पूजा नहीं करने की बात शामिल है. साथ ही हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने और बुद्ध को विष्णु का अवतार नहीं मानने की प्रतिज्ञा भी है। ये प्रतिज्ञाएं 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. आंबेडकर की बौद्ध धर्म दीक्षा से जुड़ी हैं, जब उन्होंने अपने लाखों समर्थकों को ये शपथ दिलाई थी।
उन्होंने कहा कि एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं। मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं। मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं। हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं।
कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद
राजकुमार भाटी ने बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है, लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है । मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है। हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं। कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद । जय भीम। नमो बुद्धाय।
बीजेपी के रोहन गुप्ता ने भी राजकुमार भाटी को घेरा
बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने राजकुमार भाटी को घेरते हुए कहा,कि चुनाव आते ही हिंदू होने का दिखावा करने वाली सपा की असलियत अब सबके सामने है! सपा नेता भगवान विष्णु, महेश, श्रीराम और श्रीकृष्ण को भगवान मानने से इनकार कर रहे हैं. अखिलेश यादव जी बताएं, क्या यही है सपा की असली सोच? चुनाव के समय हिंदू बनने का नाटक और बाकी समय हिंदू आस्था का अपमान आखिर कब तक चलेगा यह दोहरा चरित्र?”