1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा…, लोग बोले- चमत्कार है

Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा…, लोग बोले- चमत्कार है

यूपी के बुलंदशहर जिले विजयदशमी के मौके पर खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में रामलीला के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाया है। उन्होंने 60 फुट की ऊंचाई से आग लगाकर मौत की छलांग लगाई। यूजर्स बोले मौत की छलांग लगाकर भी जिंदा हैं...। ये चमत्कार है।

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। देशभर में बीते मंगलवार धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा है। ऐसे में देशभर में रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला। यूपी के बुलंदशहर जिले विजयदशमी के मौके पर खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में रामलीला के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाया है। उन्होंने 60 फुट की ऊंचाई से आग लगाकर मौत की छलांग लगाई। यूजर्स बोले मौत की छलांग लगाकर भी जिंदा हैं…। ये चमत्कार है।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है

बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 60 फीट की ऊंचाई से आग लगाकर छलांग लगाई। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऐसे स्टंट बेहद जोखिम भरे होते हैं और इन्हें प्रशिक्षित लोगों की निगरानी व उचित सुरक्षा व्यवस्था के बिना नहीं किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...