Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस रवाना हुई मानुषी छिल्लर

Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस रवाना हुई मानुषी छिल्लर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cannes Film Festival 2023: मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के लिए फ्रांस रवाना हो गई हैं। अभिनेत्री-मॉडल को कान्स में डेब्यू से पहले एयरपोर्ट पर एक स्टाइलिश अवतार में देखा गया।

पढ़ें :- Cannes Film Festival 2023: Sejal Sharma की कान्स फेस्टिवल में शानदार एंट्री, देखें तस्वीरें

उन्होंने व्हाइट टॉप को जींस और ब्राउन बूट्स (brown boots) के साथ पेयर किया था। मानुषी ने मिड-पार्टीशन हेयरडू (mid-partition hairdo) चुना और एक मैचिंग हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। कान फिल्म महोत्सव फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जाएगा और इस प्रतिष्ठित समारोह में कई हस्तियां शामिल होंगी।


मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) के अलावा, अनुष्का शर्मा, ईशा गुप्ता, और कथित तौर पर सारा अली खान जैसे सितारे भी कान 2023 में अपनी शुरुआत करेंगे। डिजिटल सामग्री निर्माता डॉली सिंह और रूही दोसानी भी फ्रेंच रिवेरा पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Advertisement