थाईलैंड। थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर चौथे दिन भी चली तोपें। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम अपील बेअसर रहा । सूत्रो के जानकारी के हिसाब से बता करें तो अब तक थाईलैंड और कंबोडिया की लड़ाई में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं और 1,68,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं दोनों देशों के बीच रविवार को भी संघर्ष जारी रहा। थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर चौथे दिन भी गूंजी तोपें थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चौथे दिन भी सीमा विवाद जारी है। रविवार सुबह बॉर्डर से करीब 20 किलोमीटर दूर कंबोडिया के सम्रोंग शहर में तोपों की लगातार गूंज सुनाई दी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम अपील के बावजूद रविवार सुबह को दोनों देशों की सेनाओं में गोलाबारी जारी रही। इस लड़ाई में अभी तक कम से कम 33 लोग मारे गए हैं और 1,68,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऐतिहासिक मंदिरों को लेकर विवाद यह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर की सीमा को लेकर दशकों से विवाद बना है। दोनों देशों में मुख्य रूप से उन क्षेत्रों को लेकर विवाद है, जहां ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। दोनों देश इन स्थलों पर अपना-अपना दावा करते हैं। थाईलैंड और कंबोडिया ने अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है और थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया। ताजा तनाव मई में तब और बढ़ गया जब एक टकराव में कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई, जिससे कूटनीतिक दरार पैदा हो गई और थाईलैंड की घरेलू राजनीति में उथल-पुथल मच गई।
पढ़ें :- आजम खान के बेटे को फर्जी पासपोर्ट के मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा
यह संघर्ष गुरुवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में पांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद शुरू हुआ था। हालांकि, रविवार सुबह की गोलाबारी से साफ है कि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका ने भी दखल दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से फोन पर मध्यस्थता को लेकर बातचीत की थी। शनिवार को, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बात की है और सुझाव दिया है कि अगर सीमा पार संघर्ष जारी रहा, तो वह किसी भी देश के साथ व्यापार समझौता नहीं करेंगे।