Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Captain Shakib Al Hassan : बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने जीता संसदीय चुनाव

Captain Shakib Al Hassan : बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने जीता संसदीय चुनाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh general elections : बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान और आवामी लीग के नेता शाकिब अल हसन ने रविवार को देश के संसदीय चुनाव में मगुरा-1 सीट से जीत दर्ज की। खबरों के मुताबिक, शाकिब ने कुल 1,85,388 वोट हासिल कर इस सीट से जीत दर्ज की।  इस सीट से शाकिब ने बांग्लादेश कांग्रेस के रेज़ौल हसन को हराया। शाकिब ने चुनाव प्रचार के लिए क्रिकेट से छुट्टी ले ली थी।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से भारी जीत हासिल की, जो संसद सदस्य के रूप में उनका आठवां कार्यकाल है। रविवार को हुए चुनाव में हसीना की पार्टी – अवामी लीग – ने 223 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई।

Advertisement