नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium) में रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रिकेट जगह के सबसे बड़े चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले हर कोई यह जानना चाहता है कि टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खेलेंगे या नहीं?
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा (Pakistan captain Salman Agha) से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर सवाल पूछा गया। इस उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खेलेंगे। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) से सवाल किया गया। उन्होंने बड़े सधे हुए अंदाज में सवाल का जवाब दिया।
‘खिला देंगे मैच’
कप्तान सूर्या ने कहा कि अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं तो ठीक है वो रविवार को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे।’
बाएं हाथ के बैटर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इवन में जगह मिली थी, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने पहला मैच खेला था। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
पढ़ें :- VIDEO : कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का हुआ जबरदस्त स्वागत, अर्शदीप सिंह श्रीलंकाई डांसर्स के साथ झूमे
नेट्स में की बल्लेबाजी
सेहत से जुड़ी परेशानियों से एक हफ्ते की लड़ाई के बाद अब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फिट हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए ट्रेनिंग करना भी शुरू कर दिया है। वह टीम के साथ कोलंबों पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।