CAT Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने आज कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में करीब 25 लाख एमबीए उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो उम्मीदवार कैट 2025 में बैठे थे, वे अब आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज: CM योगी बोले-यह उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’
30 नवंबर को हुई कैट परीक्षा
कैट 2025 की परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अनंतिम उत्तर कुंजी 4 दिसंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो 8 दिसंबर तक खुली थी।
यह परीक्षा भारत के 170 शहरों में फैले 339 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट थी, जिसमें तीन सेक्शन VARC (Verbal Ability & Reading Comprehension), DILR (Data Interpretation & Logical Reasoning) और QA (Quantitative Ability) शामिल थे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय दिया गया था।
आगे की प्रक्रिया क्या?
पढ़ें :- अफवाह ने बढ़ाई रफ्तार: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल—डीजल की मांग अचानक दोगुनी
कैट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार अब शीर्ष आईआईएम में एमबीए या पीजीडीएम प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे। IIMs की सेलेक्शन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है:
WAT (Written Ability Test) – लिखित परीक्षा
PI (Personal Interview) – व्यक्तिगत साक्षात्कार
GD (Group Discussion) – समूह चर्चा
अंतिम चयन समग्र अंकों के आधार पर किया जाता है, जो हर IIM के लिए अलग-अलग होते हैं। शीर्ष B‑Schools में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएँ तय करनी होंगी और आवेदन प्रक्रिया की नवीनतम जानकारी पर नजर रखनी होगी।
ऐसे देखें स्कोरकार्ड
आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
सबसे पहले आप होम पेज पर उपलब्ध CAT रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम देखें और उसे डाउनलोड करें।
भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।