Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिला डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा का फैसला

महिला डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा का फैसला

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले (Female Doctor Rape and Murder Case) में मंगलवार को कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में सुनवाई के दौरान इस केस की सीबीआई जांच (CBI Investigation) के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage), सभी बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College, Kolkata) में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश है तो वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में पुलिसिया चूक को लेकर सवाल उठने लगे है। दुष्कर्म और हत्या के इस केस में कई खुलासे हुए हैं। वहीं, कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई महिला डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले - जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

क्या है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में?

इस रिपोर्ट में हत्या, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है। इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी। उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था। आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था। उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी।

Advertisement