Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल हुए पूरे, व्यापारियों और नागरिकों से गोकुल प्रसाद मौर्य ने किया संवाद

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल हुए पूरे, व्यापारियों और नागरिकों से गोकुल प्रसाद मौर्य ने किया संवाद

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में विकास और सुशासन की उपलब्धियों पर चर्चा हो रही है। इस दौरान भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, वित्तीय समावेशन और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस मौके पर पीलीभीत भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जनसंपर्क अभियान के तहत व्यापारियों और नागरिकों से संवाद किया और विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

पढ़ें :- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, भाजपा के पापों का अब भर चुका है घड़ा : आप

गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क अभियान के तहत मार्केट में व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता और जनविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर राष्ट्रीय कार्य समिति सदसय सुरेश गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्थ अग्रवाल, जिला मंत्री पंकज तिवारी एवं नामित सभासद व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिना जा रहा है। मोदी सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बता रही है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : अब मोहन भागवत का आया बयान, बोले-इस महापाप के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
Advertisement