Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्का जामः राहुल-प्रियंका ने सरकार पर बोला हमला, कहा-क्यों डरते हो डर की दीवारों से?

चक्का जामः राहुल-प्रियंका ने सरकार पर बोला हमला, कहा-क्यों डरते हो डर की दीवारों से?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर में चक्का जाम करने के ऐलान किया है, जिसके कारण देश के विभिन्न हिस्सों में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम किया जा रहा है। कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन से सीमाओं पर नजर रखी जा रही है।

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास
पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ

सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को रिजर्व में रखा गया है। दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन 10 स्टेशनों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ट्वीट कर कहा कि क्यों डरते हो डर की दीवारों से? वहीं, राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है-ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं।

पढ़ें :- US Airstrike : US आर्मी ने एयर स्ट्राइक कर सीरिया में ढेर किए 37 आतंकी, अमेरिका ने किया दावा

 

Advertisement