Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chamatkari Upay : जन्माष्टमी के दिन  करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन में मिलेगी अपार सफलता

Chamatkari Upay : जन्माष्टमी के दिन  करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन में मिलेगी अपार सफलता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chamatkari Upay :  सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी  के दिन को परम पुनीत और पवित्र माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार , भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि के दिन भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस बार 19 अगस्त 2022 को ये पवित्र त्योहार मनाया जाएगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में बन रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इन खास उपायों से जीवन में सुख समृद्धि का द्वार खुलता है। जीवन में रुके हुए  कार्य फिर से बनने लगते है। इन उपायों को करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है। आइये जानते है कुछ विशेष उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

 

धन लाभ
अगर जीवन में धन लाभ में बाधा आ रही है तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करते समय  पान का पत्ता भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। इस पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से घर में कभी दरिद्रता या धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही घर में  समृद्धि आती है।

संतान की मनोकामना
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निसंतान दंपत्ति  विधि-विधान से पूजा करे। तो उन्हें संतान सुख प्राप्त होता है। इस दिन निसंतान दंपत्ति अपने घर में गाय याय बछड़े की मूर्ति लाएं और उसका पूजन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से निसंतान दंपत्ति की संतान की मनोकामना पूर्ण होती है।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Advertisement