Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Chamoli News: करंट की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद का एलान

Chamoli News: करंट की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद का एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आने से 15 लोगों की जान चली गई। ये घटना उस दौरान हुई जब बुधवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा था। इस घटना में कई लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने इस घटना पर दुख जताया है।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

उन्होंने कहा कि, इस संकट की घड़ी में दुर्घटना प्रभावित लोगों के आश्रितों के साथ हमारी सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों को पांच लाख और घायलों को एक लाख की आर्थिक मदद करने का एलान किया है। इसके साथ ही वो घटनास्थल के लिए कुछ देर पहले रवाना हुए हैं।

चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर वी मुरुगेशन ने मीडिया से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Advertisement