Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से चंपत राय-अनिल मिश्रा बाहर: सदस्यों ने SIT जांच पर जताया भरोसा, कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी हुई बात

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से चंपत राय-अनिल मिश्रा बाहर: सदस्यों ने SIT जांच पर जताया भरोसा, कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी हुई बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गायब होने के मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इसके साथ ही, चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गया है। बैठक राम मंदिर परिसर में हो रही है। वहीं, इस बैठक को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला किया जाना है।

पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, सर्वसम्मति से इस्तीफा मंजूर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक जारी है। इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के कई सदस्य और पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं, इस बैठक के बीच खबर आ रही है कि, नियुक्तियों से पहले कोई भी विचार विमर्श नहीं किया गया और नए कर्मचारियों को अनिल मिश्रा और चंपत राय ने ही रखा था।

वहीं, बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट को प्रदेश सरकार के द्वारा जांच के लिए गठित एसआईटी पर भरोसा जताया गया है। बैठक में चर्चा की शुरुआत राम मंदिर दान चोरी को लेकर हुई। ज्यादातर ट्रस्टीज ने दान चोरी से ट्रस्ट, राम भक्त, और आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। जानकारी के मुताबिक फिलहाल, ट्रस्ट की इस मीटिंग में सदस्यों ने अयोध्या पर हुए नुकसान को लेकर चिंता जाहिर की है। एजेंडे में इस्तीफा सबसे ऊपर है, लेकिन सबसे पहले लोगों में फैल रही भ्रांति का सवाल उठाया है। ज्यादातर सदस्यों ने कहा है कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है। वहीं, इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है।

अनिल मिश्रा और चंपत राय बैठक से बाहर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अनिल मिश्रा और चंपत राय के शामिल होने को लेकर सवाल किए जा रहे थे। अब खबर आ रही है कि इन दोनों लोगों को बैठक से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही, गोपाल राव पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

 

पढ़ें :- आज अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, चंपत राय की जगह ये बनाए जा सकते हैं नए महासचिव

 

Advertisement