Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2021: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, कुछ राज्यों में आंशिक रूप से दिखेगा

Chandra Grahan 2021: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, कुछ राज्यों में आंशिक रूप से दिखेगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chandra Grahan 2021: वर्ष 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण नवंबर महीने में ही 19 तारीख को लगेगा।इस चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। यह चंद्रगहण भारतीय समय के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर लगेगा जो शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

यह घटना उस वक्त देखी जाती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं। पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान जब हम धरती से चांद को देखते हैं तो वह भाग हमें काला दिखाई पड़ता है। इसी वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है

आंशिक चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण भी कहा जाता है। आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता है। मान्यता के अनुसार सूतक नियमों का पालन तभी किया जाता है, जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनती है। इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा 19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया दिखाई देगा।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
Advertisement