Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम ने फिर की सॉफ्ट लैंडिंग, ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ सफलतापूर्वक पूरा, देखें वीडियो

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम ने फिर की सॉफ्ट लैंडिंग, ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ सफलतापूर्वक पूरा, देखें वीडियो

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) ने अपना ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ (Hop Experiment) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। ‘हॉप एक्सपेरिमेंट ‘ की सफलता से भविष्य में चंद्रमा से नमूना (Sample from the Moon) को वापस लाने और मानव मिशन को पूरा करने की संभावना को और भी मजबूत हुई है।

पढ़ें :- Miracle On The Moon : इस देश के बेजान पड़े चंद्रयान में लौटी जान, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन?

इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘रोवर के स्लीप मोड पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के कमांड पर, विक्रम लैंडर के इंजन को दोबारा से चालू किया गया और उसे 40 सेमी ऊपर उठाया गया, इसके बाद अपनी जगह से 30 – 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराई।’

आगे बताया गया कि हॉप एक्सपेरिमेंट ‘ (Hop Experiment) से भविष्य में चांद से सैंपल (Sample from the Moon) को वापस लाने और मानव मिशन को पूरा करने की संभावना को मजबूत किया है। सभी सिस्टम सही रूप से काम कर रहे है। इस ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ के जरिए Ramp, ChaSTE और ILSA को वापस एक्टिवेट कर सफलतापूर्वक परिक्षण किया गया है।’

बता दें कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ के 10 दिन चंद्रमा की सतह पर पहला टास्क पूरा करने के बाद स्लीप मोड में चला गया है। चांद के साउथ पोल (Moon’s South Pole) पर अब रात हो गई है और ऐसे में रोवर का काम करना असंभव है। चांद के इस हिस्से पर जब दोबारा सूर्य की किरणें पड़ेंगी, तब रोवर ‘प्रज्ञान’ (Rover ‘Pragyan’) को स्लीप मोड से वर्क मोड में चालू कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- मुझे अब आंख नहीं चाहिए, मैं बार-बार भारत में जन्म चाहता हूं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य
Advertisement