चना पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। जिन लोगो को खून की कमी है या कमजोरी लगती है उनके लिए बेहतरीन नाश्ता है। कई लोग अंकुरित चना खाते है या फिर भुना हुआ।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
लेकिन आज हम आपको चना की इतनी बेहतरीन रेसिपी लेकर आये है जिसे आप चाय के साथ भी खा सकते है याऐसे ही खाने में बहुत टेस्टी तो लगेगी ही भूख को भी शांत करेगा। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन नाश्ता है चने की घुघरी ।
चने की घुघरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 कप काला चना
8 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 टीस्पून जीरा
2 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
2 टीस्पून मिर्च पाउडर
2 टीस्पून चाट मसाला
2 टेबलस्पून नींबू का रस
2 टेबलस्पून सेंधा नमक
2 टेबलस्पून तेल
4 सुखा लाल मिर्च
2 नींबू के स्लाइस और हरी मिर्च और हरा धनिया सजावट के लिए
चने की घुघरी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
चना घुघरी बनाने के लिए सबसे पहले चना को रात भर भिगने के लिए रख दें। फिर अगले दिन धोकर अच्छे से साफ कर लें। कुकर मे तीन कप पानी देकर आधा चम्मच नमक डालकर एक सिटी आने तक पकाएं। अब कुकर से चना को निकाल लें और सारा पानी ड्रेन कर लें।
अब पैन में तेल गरम करें जीरा और सुखे लाल मिर्च डालें फिर कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालकर गोल्डन होने तक भूनें। फिर चना को उसमें डालकर पांच से दस मिनट तक भुनें। अब गैस ऑफ़ कर दें और चने मे हरा धनिया और नींबू का रस मिला डाल दीजिए। फिर भुना हुआ जीरा पाउडर मिर्च पाउडर सौंधा नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए। अब एक बाउल मे चने को निकाल लें ऊपर से हरा धनिया हरी मिर्च और प्याज छिड़कर गर्मा गर्म सर्व करें।