Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Char Dham Yatra Darshan 2024 : चार धाम यात्रा में इतने दिनों तक नहीं होगा कोई ‘VIP’, आई नई गाइडलाइन

Char Dham Yatra Darshan 2024 : चार धाम यात्रा में इतने दिनों तक नहीं होगा कोई ‘VIP’, आई नई गाइडलाइन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Char Dham Yatra Darshan 2024 : सनातन धर्म में आस्था के केंद्र उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को बहुत पुनीत माना जाता है। वर्ष 2024 में यात्रा को शुरू हुए करीब 20 दिन हो गए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 10 मई को दर्शन के लिए चार धाम मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। कपाट के खुलते ही चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जा रही है। ऐसे में सरकार को इंतजार करने को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के लिए वीआईपी दर्शन (Char Dham Yatra VIP Darshan) पर रोक को बढ़ा दिया गया है। चारों धामों में अब 10 जून तक वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। पहले यह अवधि 31 मई तक निर्धारित थी।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
10 मई को चार धाम यात्रा शुरू की गई थी। जिसके बाद से अब तक सभी धामों में 13.84 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक केदारनाथ धाम में 5,70,465, यमुनोत्री धाम में 2,50,826, बदरीनाथ धाम में 3,20,773 और गंगोत्री धाम में 2,42,624 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement