पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि ईडी (ED) की चार्जशीट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम और नेशनल हेराल्ड (National Herald) की संपत्तियां जब्त करना, यह सब बदले की भावना से किया गया है।
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge के साथ कांग्रेस महासचिव, कांग्रेस प्रभारी और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इंदिरा भवन, दिल्ली pic.twitter.com/VlWp2uhG3T — Congress (@INCIndia) April 19, 2025
पढ़ें :- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' का होगा गठन
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने राजधानी दिल्ली के इंदिरा भवन में सभी महासचिवों, प्रभारियों और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) और कांग्रेस नेता अजय माकन भी मौजूद रहे।